कोईलवर: बसंत पंचमी पर भदवर ब्रह्म बाबा धाम में भव्य मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
बसंत पंचमी के अवसर पर कोईलवर प्रखंड के चांदी थाना क्षेत्र अंतर्गत भदवर गांव स्थित ब्रह्म बाबा के प्रांगण में भव्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में हजारों श्रद्धालु पहुंचे और पूजा-अर्चना के साथ मेले का आनंद लिया। हर वर्ष बसंत पंचमी के दिन लगने वाला यह मेला सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे चलता है। शाम 5:00 के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ और बढ़ जाती है।