कोईलवर: कोइलवर से ट्रक चालक से मोबाइल व नकदी चोरी के मामले में तीन युवक गिरफ्तार, भेजे गए जेल
कोईलवर थाना क्षेत्र में ट्रक चालक से मोबाइल फोन और नकदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर शुक्रवार की दोपहर 1:00 जेल भेज दिया । गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक रेडमी मोबाइल फोन और कुल 1500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, यह मामला 23 जनवरी 2026 को दर्ज किया गया था। छापेमारी के दौरान एक के पास से ट्रक चालक का मोबाइल बरामद।