बक्सर–पटना, आरा–छपरा, सकड्डी–नासरीगंज पथ व कोईलवर–छपरा फोरलेन पर गुरुवार की सुबह से लेकर शाम 6 तक भीषण जाम की स्थिति बनी रही। कहीं एक लेन तो कहीं दोनों लेन में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम में फंसे ट्रक चालकों ने बताया कि घंटे खड़ा रहने से खाने पीने और सोच जैसी बुनियादी जरूरत में भी काफी दिक्कत होती है