कोईलवर: कुल्हड़िया में फरार अभियुक्त के घर पर कोईलवर पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार
कोईलवर थाना क्षेत्र के ग्राम कुलहड़िया में पुलिस ने फरार अभियुक्त के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। कोईलवर थाना कांड संख्या 273/25 के तहत जदयू नेत्री सोनम पटेल को चाकू मारकर घायल करने के मामले में फरार अभियुक्त बिट्टू कुमार, पिता स्वर्गीय चंद्रदेव सिंह, निवासी ग्राम कुलहड़िया, थाना कोईलवर के घर पर गुरुवार की शाम 6:00 बजे विधिवत इश्तहार तमिल कराया गया।