कोईलवर: कुल्हाड़ियां टोल प्लाजा के पास पिकअप से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त, दो अंतराज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार
कोईलवर थाना पुलिस ने कुल्हाड़ियां टोल प्लाजा के पास वाहन जांच के दौरान गुरुवार के दोपहर 1:00 बजे एक पिकअप वाहन से 855 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस मामले में दो अंतरराज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान पवन कुमार बदायूं यूपी और तनवीर सहारनपुर यूपी के रूप में हुई है। शराब सड़े गले फल के बीच ले जाया जा रहा था।