कोईलवर: बीरमपुर गांव से 10 लीटर देसी शराब के साथ एक महिला को किया गया गिरफ्तार
गिधा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के बीरमपुर गांव से देसी शराब के कारोबार का खुलासा किया है। गुरुवार दोपहर करीब 2:00 बजे पुलिस ने छापेमारी कर किराना दुकान में शराब बेच रही एक महिला को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गिरफ्तार महिला की पहचान बीरमपुर गांव निवासी श्याम सुंदरी देवी पति सुरेंद्र यादव के रूप में की गई है।