नावकोठी: छतौना में सहजन तोड़ने के विवाद में हुई मारपीट, नावकोठी थाने में मामला हुआ दर्ज
छतौना में सहजन तोड़ने के दौरान मारपीट का मामला नावकोठी थाने में दर्ज किया गया है। निर्मल कुमार ने इस सिलसिले में गांव के ही विदेशिया एवं अन्य पांच को मारपीट करने तथा जान मारने की नीयत से गोली चलाने का आरोप लगाकर नामजद किया है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कांड अंकित कर जांच शुरू कर दी है।