नावकोठी: नशे की दवा खिलाकर ई-रिक्शा को अज्ञात लोगों ने छीना, समसा के लेबरा चौर में बेहोशी की हालत में मिला चालक एवं उसका साथी
नावकोठी थाना क्षेत्र के समसा पंचायत के लेबरा चौर में बेहोशी की हालत में ई-रिक्शा का चालक और उसका एक साथी मिला है। लोगों ने बताया की इसके ई-रिक्शा को अज्ञात लोगों ने नशे की दवा खिलाकर छीन लिया है। थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार ने दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने उसे बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया है।