नावकोठी: प्रखंड अंतर्गत विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में मुस्लिमों ने अदा की ईद की नमाज, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
नावकोठी प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में ईद उल फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रखंड क्षेत्र के 5 ईदगाह और 11 मस्जिदों में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम के साथ शांतिपूर्ण ईद उल फितर की नमाज संपन्न हुई। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार, BDO चिरंजीवी पांडे व सर्किल इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।