नावकोठी: नावकोठी प्रखंड के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में विकास मित्रों की बैठक,लोकसभा चुनाव सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा
नावकोठी प्रखंड के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में विकास मित्रों की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता कल्याण पदाधिकारी मनोहर सिंह ने किया। उन्होंने सभी विकास मित्रों को मतदाता जागरूकता अभियान चलाने तथा विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों को दिलाने के लिए निर्देशित किया।