नावकोठी: प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर ईद मिलन समारोह आयोजित, जनप्रतिनिधि, पुलिस पदाधिकारी सहित विभिन्न जाति-मजहब के लोग हुए शामिल
नावकोठी प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। विष्णुपुर तथा सदर पंचायत नावकोठी में विभिन्न जाति और मजहब के लोग इसमें शरीक हुए। जनप्रतिनिधियों ने मुस्लिम भाइयों के साथ गले मिलकर इत्तेहाद और सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की। एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। कार्यक्रम स्थानीय अंजुमन के सदस्यों ने आयोजित किये थे।