तिजारा: भिवाड़ी पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात में शामिल आरोपी को किया गिरफ्तार, मोबाइल बरामद
Tijara, Alwar | Oct 19, 2026 भिवाड़ी थाना अधिकारी सचिन शर्मा ने सोमवार शाम 6:00 बजे बताया की पुलिस ने मोबाइल स्नेचरों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी इम्तियाज आलम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने 18 अक्टूबर को नीलम चौक के तरफ पैदल जा रहे एक कंपनी कर्मचारियों से मोबाइल छीनने की वारदात को अंजाम दिया था पुलिस ने मोबाइल भी बरामद कर लिया है।