वीर तेजाजी सेवा संस्थान डीडवाना के द्वारा हाल ही में राजस्थान प्रशासनिक सेवा में चयनित राजेंद्र रणवां का स्वागत अभिनंदन किया गया।
संस्थान अध्यक्ष एडवोकेट हीर सिंह बलारा व सचिव रामाकिशन खीचड़ ने बताया कि साधारण किसान पृष्ठभूमि से आने वाले राजेंद्र रणवा के द्वारा अपने घर पर रहकर ही तैयारी करके संपूर्ण राजस्थान में 38 वीं रैंक प्राप्त करना सभी के लिए गौरव का विषय है, विभिन्न चुनौतियों के बीच में साधारण परिवार के बेटे भी ऊंचे मुकाम पर पहुंच सकते हैं यह रणवा ने साबित किया है, प्रतिस्पर्धा के इस युग में तैयारी करने वाले नौजवान युवाओं को रणवां से प्रेरणा लेनी चाहिए की सिर्फ बड़े शिक्षण संस्थानों से ही सिलेक्शन नहीं होते बल्कि सतत मेहनत के माध्यम से घर पर तैयारी करके भी ऊंचे पदों पर पहुंचा जा सकता है, रणवा को उपखंड अधिकारी जैसी बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी जहां पर वह साधारण लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे क्योंकि इनका जीवन इसी पृष्ठभूमि का है।
रणवां का माला व साफा पहनाकर, वीर तेजाजी का तस्वीर भेंटकर व मुंह मीठा करवा कर स्वागत किया गया।
इस दौरान वीर तेजाजी मंदिर परिसर में पौधारोपण भी किया गया, दौरान संस्थान के कोषाध्यक्ष मनरुपाराम पलसानियां, नानूराम सुंडा, रामनिवास डूकीया, भगवानाराम मंडा, शिवराज नोजल, भैराराम बेड़ा, एडवोकेट रणजीत बलारा, कालूराम दूधवाल, तिलोकाराम ठोलिया, लूणाराम मुंड, सुगनाराम नोजल, शैतान सिंह गावड़िया, रामेश्वर ज्यानी, राजेश कड़वा, बाबूलाल पलसानियां, किशनाराम थालौड़, सुरेश मिर्धा मौजूद रहे।
Didwana, Nagaur | Jul 26, 2026