Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
अपराध
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भारत
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
यूपी
newsdidwana
42 करोड़ के फर्जी ITC घोटाले में तीन और सहयोगी गिरफ्तार, अब तक सात आरोपियों की हो चुकी गिरफ्तारी
Didwana, Nagaur
| Nov 23, 2026
MORE NEWS
कौन बनेगा डीडवाना कुचामन जिले का पहला जिला प्रमुख रालोपा ही तय करेगी किस के सर सजेगा ताज चर्चा तेज
Didwana, Nagaur | Nov 23, 2026
ललासरी सेवा के बीच खेतों में लगी आग, दमकल ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा नहीं हुई कोई जनहानि
Didwana, Nagaur | Nov 23, 2026
*आपात स्थितियों से निपटने हेतु जिले में मॉक अभ्यास तैयारियों को लेकर अतिरिक्त जिला कलक्टर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित* डीडवाना-कुचामन, 23 नवंबर। नागरिक सुरक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार जिले में किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने और बचाव कार्यों की मुस्तैदी को परखने के लिए विशेष मॉक अभ्यास (मॉक ड्रिल) की तैयारियों और कार्ययोजना की समीक्षा के लिए सोमवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर रतन कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। बैठक में एडीएम ने नागरिक सुरक्षा की आपात सेवाओं से जुड़े सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और अपनी तैयारियां पुख्ता रखने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सभी विभागों को मॉक ड्रिल के दौरान आवंटित कार्यों को पूर्ण करने, अन्य विभागों से समन्वय बनाये रखने के लिए निर्देशित किया। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा, उपखंड अधिकारी राजवीर यादव सहित नगर परिषद, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, रसद विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग,विद्युत विभाग बीएसएनएल, परिवहन विभाग, कोष कार्यालय व तहसील प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। इसके साथ ही राजकीय बांगड़ महाविद्यालय के प्राचार्य तथा एनसीसी, एनएसएस व भारत स्काउट गाइड के प्रभारी अधिकारियों ने भी बैठक में भाग लेकर अपनी कार्ययोजना प्रस्तुत की।
Didwana, Nagaur | Nov 23, 2026
कोटा–उदयपुर हाईवे पर शंभूपुरा के निकट महाराष्ट्र के धुलिया निवासियों के साथ हुए भीषण सड़क हादसा अत्यंत दुःखद एवं चिंताजनक है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ संभाजी शिंदे के निर्देशानुसार राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष मनजीत पाल सिंह साँवराद , प्रदेश महामंत्री उम्मेदसिंह शेखावत सहित साथियों ने कोटा मेडिकल कॉलेज पहुंचकर हादसे में घायल लोगों से मुलाकात की, उनकी कुशलक्षेम जानी तथा चिकित्सकों से उपचार की जानकारी लेकर बेहतर एवं उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ईश्वर से प्रार्थना है कि हादसे में घायल सभी लोग शीघ्र स्वस्थ होकर अपने परिवारजनों के बीच सकुशल लौटें। इस कठिन एवं दुःखद घड़ी में हमारी गहरी संवेदनाएँ प्रभावित परिवारों के साथ हैं। #शिवसेना_राजस्थान #EknathShinde #ShrikantShinde #जय_श्री_आनंद #अपणो_लाडनूं
Didwana, Nagaur | Nov 23, 2026
#फर्जी_जीएसटी_आईटीसी_घोटाला_मुख्य_आरोपी_सीए_के_तीन #सहयोगी_गिरफ्तार_42_करोड_के_फर्जी_कारोबार_का_खुलासा #farji #gst #itc #ghotala #mukhay #aaropi #ca #ke #teen #sahyogi #girptar #42 #crore #ke #farji #karobar #ka #khulasa #news #didwanajila
Didwana, Nagaur | Nov 22, 2026
राउमावि घिरडोदा मीठा में निर्वाचन साक्षरता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का सफल आयोजन; डिम्पल प्रथम व विरेन्द्र रहे द्वितीय डीडवाना-कुचामन, 22 नवम्बर।भारत निर्वाचन आयोग (ECI) एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान के निर्देशानुसार शनिवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, घिरडोदा मीठा (लाडनूं) में गठित इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC) के तत्वावधान में शनिवार, 21 नवंबर 2026 को प्रथम चरण (संस्थान स्तर) के अंतर्गत 'निर्वाचन साक्षरता एवं मतदाता जागरूकता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता' का सफल आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य श्री सुरेन्द्र सिंह कडवासरा के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यालय के कुल 45 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का सफल आयोजन एवं संचालन विद्यालय की ELC प्रभारी श्रीमती अनिता जांगिड़ द्वारा किया गया, जिसमें सुश्री त्रिलोचना काकड़ा का विशेष सहयोग रहा। 30 मिनट अवधि की इस 30 अंकों की लिखित प्रश्नोत्तरी में विद्यार्थियों से मतदाता सूची निर्माण प्रक्रिया (Electoral Roll Preparation), EVM व VVPAT प्रणाली तथा मतदान एवं मतगणना प्रक्रिया से जुड़े 30 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए। विद्यालय स्तरीय मूल्यांकन समिति द्वारा किए गए निष्पक्ष मूल्यांकन के आधार पर शीर्ष दो विद्यार्थियों का चयन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 11वीं की छात्रा डिम्पल (पुत्री श्री सोहन राम) ने 30 में से 27 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान तथा कक्षा 11वीं के छात्र विरेन्द्र (पुत्र श्री कान दास) ने 26 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया। अब ये दोनों चयनित विद्यार्थी आगामी 08 दिसंबर से 12 दिसंबर 2026 के मध्य आयोजित होने वाली विधानसभा क्षेत्र (AC Level - द्वितीय चरण) की प्रतियोगिता में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला।
Didwana, Nagaur | Nov 22, 2026
700 विद्यार्थियों ने एक साथ लिखी प्रेम बिहारी नारायण रायजादा की जीवनी, ग्रेट इंडियन बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज डीडवाना।पूजा इंटरनेशनल एकेडमी, डीडवाना में भारतीय संविधान की मूल प्रति को अपनी कैलिग्राफी से सजाने वाले महान सुलेखक प्रेम बिहारी नारायण रायजादा की 125वीं जयंती के अवसर पर भव्य बायोग्राफी राइटिंग एवं इंग्लिश हैंडराइटिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 700 विद्यार्थियों ने एक साथ एक जैसी अंग्रेजी हैंडराइटिंग और कैलिग्राफी शैली में रायजादा की जीवनी लिखकर अनुशासन और एकाग्रता का परिचय दिया। इस सामूहिक उपलब्धि को ग्रेट इंडियन बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज किया गया। संस्था के निदेशक डॉ. रणजीत सिंह राठौड़ को ग्रेट इंडियन बुक ऑफ रिकार्ड्स की ओर से प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। समारोह में अतिथि के रूप में डॉ. गजदान चारण, डॉ. वीरेंद्र मंगल भाटी तथा सीए एवं डॉ. मुकेश रुवाटिया मौजूद रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और विद्यालय के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सुलेख कला, एकाग्रता, अनुशासन व रचनात्मकता को बढ़ावा देने के साथ भारतीय संविधान निर्माण से जुड़े महान व्यक्तित्वों के जीवन से अवगत कराना था।इस अवसर पर विद्यालय निदेशक डॉ. रंजीत सिंह राठौड़ ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी में विशेष प्रतिभा होती है, जिसे पहचानकर सही अवसर देना आवश्यक है। अंत में विद्यालय प्रबंधन ने अतिथियों, विद्यार्थियों, शिक्षकों और आयोजन से जुड़े सदस्यों का आभार जताया।
Didwana, Nagaur | Nov 21, 2026
#पूर्व_सरपंच_पत्नी_ने_नवनिर्वाचित_सरपंच_पति_को_सौंपा #पदभार_ग्राम_पंचायत_थानू_में_बना_ऐतिहासिक_पल #purv #sarpanch #patni #ne #navnirvachit #sarpanch #pati #ko #sopa #padbhar #gram #panchayat #thanu #me #bana #atihasik #pal #news #didwananews
Didwana, Nagaur | Nov 21, 2026