जिला कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति की बैठक में विकास योजनाओं की हुई समीक्षा
समस्तीपुर, 31 अगस्त 2026। समाहरणालय सभागार में माननीय परिवहन मंत्री सह प्रभारी मंत्री, समस्तीपुर श्री दामोदर रावत की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित हुई।
बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई। माननीय प्रभारी मंत्री ने योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पूरा करने तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए जनहित के मामलों पर त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा, पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद प्रताप सिंह, जनप्रतिनिधिगण, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।
#highlightseveryone
#DistrictAdministration
#samastipur
#meeting
#highlight
#fypシ
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
9 views | Patna, Bihar | Aug 31, 2026