आज दिनांक 31.08.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभागार में साप्ताहिक समन्वय बैठक आयोजित की गयी। बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित कार्यों, योजनाओं की प्रगति एवं अंतर्विभागीय समस्याओं की समीक्षा की गयी।
जिला पदाधिकारी द्वारा विधि शाखा से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर लंबित CWJC/MJC मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को न्यायालय में प्रतिशपथ दाखिल करने का निर्देश दिया गया। सभी संबंधित पदाधिकारियों को इस सप्ताह कम से कम 30 मामलों में प्रतिशपथ दायर कर जिला विधि शाखा को सूचित करने को कहा गया।
बैठक में सहयोग पोर्टल, जनता दरबार, CPGRAM एवं CM डैशबोर्ड से प्राप्त आवेदनों का ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। आपदा प्रबंधन की समीक्षा के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को 2-3 वर्षों से लंबित मुआवजा मामलों का त्वरित निष्पादन कर लाभार्थियों को लाभ पहुंचाने को कहा गया।
इसके अलावा लंबित AC/DC एवं उपयोगिता प्रमाण पत्र, विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति तथा भवन एवं योजनाओं के लिए भूमि उपलब्धता की समीक्षा की गयी। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अंचल अधिकारी एवं अपर समाहर्ता को आपसी समन्वय से विभागों को आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। अपर समाहर्ता ने सभी अंचल अधिकारी को एक सप्ताह के भीतर भूमि संबंधी मामलों का समाधान करने को कहा।
बैठक में सभी विभागों को अगली साप्ताहिक समीक्षा बैठक में अपनी समस्याओं एवं अंतर्विभागीय सहयोग की आवश्यकताओं को दर्शाते हुए PPT के माध्यम से प्रस्तुति देने का भी निर्देश दिया गया। बैठक में जिले के सभी संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे, जबकि अनुमंडल, प्रखंड एवं अंचल स्तर के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
#IPRD
#DistrictAdministration
#ReviewMeeting
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Aug 31, 2026