मध्य प्रदेश के बाणसागर डैम के 08 रेडियल गेट खुलने से सोन नदी में संभावित जल वृद्धि को देखते हुए रोहतास जिला प्रशासन ने सोन तटीय क्षेत्रों में माइकिंग कर लोगों को सतर्क किया। लोगों से सोन नदी एवं आसपास के क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से नहीं जाने, नदी से पर्याप्त दूरी बनाए रखने तथा बच्चों को नदी के पास जाने से रोकने की अपील की गई। पशुपालकों से भी मवेशियों को नदी किनारे नहीं ले जाने की अपील की गई।
#IPRD
#Rohtas