Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
बारिश
India
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Biharfloods
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
purvibiharnews
गंगा से महिलाओं की गुहार राघोपुर कटाव के बीच आई इस तस्वीर ने संबंधित विभाग को और जिला प्रशासन को एक बार सोचने पर विवश कर दिया है कि लोगो को अधिकारियों और मंत्रियों से नहीं बल्कि भगवान से ही अब उम्मीद है कि अब इन लोगों की रक्षा भगवान भरोसे है....
Patna Rural, Patna
| Aug 31, 2026
MORE NEWS
लुका-छिपी न खेले ये लोग अगर दम है तो इस्तीफा दे दे ये लोग - तेजस्वी यादव ? #shorts
Patna Rural, Patna | Aug 31, 2026
🏛️ “सबका सम्मान–जीवन आसान” आज दिनांक 31.08.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा ने समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार के दौरान आम नागरिकों की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुना। इस दौरान जालसाजी, भूमि विवाद और अन्य मामलों से संबंधित कुल 52 आवेदन प्राप्त हुए। 🔹 जिला पदाधिकारी द्वारा प्रत्येक मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं नियमानुसार कार्रवाई कर त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। #IPRD #JantaDarbar #DistrictAdministrationRohtas #SabkaSammanJeevanAasan Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Aug 31, 2026
मध्य प्रदेश के बाणसागर डैम के 08 रेडियल गेट खुलने से सोन नदी में संभावित जल वृद्धि को देखते हुए रोहतास जिला प्रशासन ने सोन तटीय क्षेत्रों में माइकिंग कर लोगों को सतर्क किया। लोगों से सोन नदी एवं आसपास के क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से नहीं जाने, नदी से पर्याप्त दूरी बनाए रखने तथा बच्चों को नदी के पास जाने से रोकने की अपील की गई। पशुपालकों से भी मवेशियों को नदी किनारे नहीं ले जाने की अपील की गई। #IPRD #Rohtas
Patna, Bihar | Aug 31, 2026
आज दिनांक 31.08.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभागार में साप्ताहिक समन्वय बैठक आयोजित की गयी। बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित कार्यों, योजनाओं की प्रगति एवं अंतर्विभागीय समस्याओं की समीक्षा की गयी। जिला पदाधिकारी द्वारा विधि शाखा से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर लंबित CWJC/MJC मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को न्यायालय में प्रतिशपथ दाखिल करने का निर्देश दिया गया। सभी संबंधित पदाधिकारियों को इस सप्ताह कम से कम 30 मामलों में प्रतिशपथ दायर कर जिला विधि शाखा को सूचित करने को कहा गया। बैठक में सहयोग पोर्टल, जनता दरबार, CPGRAM एवं CM डैशबोर्ड से प्राप्त आवेदनों का ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। आपदा प्रबंधन की समीक्षा के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को 2-3 वर्षों से लंबित मुआवजा मामलों का त्वरित निष्पादन कर लाभार्थियों को लाभ पहुंचाने को कहा गया। इसके अलावा लंबित AC/DC एवं उपयोगिता प्रमाण पत्र, विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति तथा भवन एवं योजनाओं के लिए भूमि उपलब्धता की समीक्षा की गयी। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अंचल अधिकारी एवं अपर समाहर्ता को आपसी समन्वय से विभागों को आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। अपर समाहर्ता ने सभी अंचल अधिकारी को एक सप्ताह के भीतर भूमि संबंधी मामलों का समाधान करने को कहा। बैठक में सभी विभागों को अगली साप्ताहिक समीक्षा बैठक में अपनी समस्याओं एवं अंतर्विभागीय सहयोग की आवश्यकताओं को दर्शाते हुए PPT के माध्यम से प्रस्तुति देने का भी निर्देश दिया गया। बैठक में जिले के सभी संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे, जबकि अनुमंडल, प्रखंड एवं अंचल स्तर के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। #IPRD #DistrictAdministration #ReviewMeeting Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Aug 31, 2026
ते*जाब कां*ड में चार लोग झु*लसे, महाजन और स्वर्ण व्यवसायी समेत परिवार के सदस्य घा*यल पूर्वी चंपारण के केसरिया थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव में पैसों के लेनदेन को लेकर महाजन और स्वर्ण व्यवसायी के बीच हुआ वि*वाद तेजा*ब कां*ड में बदल गया। घटना में महाजन, स्वर्ण व्यवसायी, उसकी पत्नी और ढाई वर्षीय मासूम बच्चे समेत चार लोग गं*भीर रूप से झु*लस गए।।।।।।।।।।।।। #motiharinews #amiteshkumar #motiharinewsupdate #Todays_24_Crime_News #motiharpolice
Patna Rural, Patna | Aug 31, 2026
जिला कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति की बैठक में विकास योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए जनहित के मामलों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश समस्तीपुर, 31 अगस्त 2026। समाहरणालय सभागार, समस्तीपुर में आज परिवहन मंत्री सह प्रभारी मंत्री, जिला समस्तीपुर, माननीय श्री दामोदर रावत की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विभागवार समीक्षा की गई तथा योजनाओं के प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक की शुरुआत में जिलाधिकारी, समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा द्वारा माननीय प्रभारी मंत्री एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की अद्यतन स्थिति से समिति को अवगत कराया गया। इसके पश्चात संबंधित विभागों के पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की प्रगति, उपलब्धियां, वित्तीय स्थिति एवं लंबित कार्यों की जानकारी समिति के समक्ष प्रस्तुत की गई। विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से ग्रामीण विकास, सड़क एवं आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई, विद्युत, पेयजल, स्वच्छता, सामाजिक सुरक्षा, पंचायती राज, नगर विकास, कल्याण एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। माननीय प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ जिले के प्रत्येक पात्र लाभुक तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। योजनाओं में किसी प्रकार की अनियमितता अथवा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी की जवाबदेही निर्धारित की जाए। उन्होंने विशेष रूप से लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने तथा पूर्ण हो चुकी योजनाओं का नियमित अनुश्रवण एवं स्थलीय निरीक्षण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जनप्रतिनिधियों के सुझावों पर कार्रवाई के निर्देश बैठक के दौरान माननीय सांसद, विधायक, विधान पार्षद, महापौर एवं जिला परिषद अध्यक्ष सहित समिति के अन्य सदस्यों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न जनहित एवं विकासात्मक मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। जनप्रतिनिधियों द्वारा सड़क निर्माण एवं मरम्मत, जल निकासी, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं, सिंचाई व्यवस्था, ग्रामीण आधारभूत संरचना तथा अन्य आवश्यक विकास कार्यों से संबंधित विषयों को समिति के समक्ष रखा गया। माननीय प्रभारी मंत्री ने जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को नियमसंगत एवं प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा प्राप्त सुझावों एवं क्षेत्रीय आवश्यकताओं को विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में उचित महत्व दिया जाए। योजनाओं की गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर जोर माननीय प्रभारी मंत्री ने कहा कि विकास कार्यों का उद्देश्य केवल योजनाओं को स्वीकृत करना नहीं, बल्कि उनका गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन कर आम लोगों को उसका वास्तविक लाभ पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं की नियमित समीक्षा एवं स्थल निरीक्षण करने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा ने समिति को आश्वस्त किया कि बैठक में प्राप्त निर्देशों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सुझावों के अनुरूप संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की नियमित समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें। विधि-व्यवस्था एवं समन्वय पर भी चर्चा बैठक में जिले में विकास योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के साथ-साथ आवश्यक प्रशासनिक समन्वय एवं विधि-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद प्रताप सिंह द्वारा जिले में विधि-व्यवस्था की स्थिति से समिति को अवगत कराया गया। माननीय प्रभारी मंत्री ने जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखते हुए आम नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराने पर भी बल दिया। बैठक में माननीय सांसद, समस्तीपुर श्रीमती शांभवी, माननीय विधान पार्षद श्री तरुण कुमार, माननीय विधायक, रोसड़ा श्री वीरेंद्र कुमार, माननीय विधायक, हसनपुर श्री राजकुमार राय, माननीय विधायक श्री मांजरिक मृणाल, माननीय विधायक श्री अजय कुमार, माननीय विधायक श्रीमती अश्वमेघ देवी, माननीय मेयर, समस्तीपुर नगर निगम श्रीमती अनीता राम, माननीय जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती खुशबू कुमारी, जिला कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष श्री दुर्गेश कुमार एवं श्री उपेंद्र कुमार कुशवाहा उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी, समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा, पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर श्री अरविंद प्रताप सिंह, उप विकास आयुक्त, समस्तीपुर श्री सूर्य प्रताप सिंह सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति के सभी सदस्यगण उपस्थित रहे। बैठक के अंत में माननीय प्रभारी मंत्री ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को समिति द्वारा दिए गए निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने तथा जिले के विकास कार्यों को गति प्रदान करते हुए सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लाभुकों तक पहुंचाने का निर्देश दिया। #highlightseveryone #meeting #DistrictAdministration #Samastipur Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Aug 31, 2026
जिला कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति की बैठक में विकास योजनाओं की हुई समीक्षा समस्तीपुर, 31 अगस्त 2026। समाहरणालय सभागार में माननीय परिवहन मंत्री सह प्रभारी मंत्री, समस्तीपुर श्री दामोदर रावत की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई। माननीय प्रभारी मंत्री ने योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पूरा करने तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए जनहित के मामलों पर त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा, पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद प्रताप सिंह, जनप्रतिनिधिगण, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे। #highlightseveryone #DistrictAdministration #samastipur #meeting #highlight #fypシ Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Aug 31, 2026
आज दिनांक 31 अगस्त 2026 को सहायक अभियंता भवन प्रमंडल सासाराम, सरकार द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं के बारे में फेसबुक लाइव के माध्यम से जानकारी दी जा रही है.
Patna, Bihar | Aug 31, 2026