गंगधार: निपानिया कालू में 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ
निपानिया कालू में इमरजेंसी 108 सेवा के तहत संचालित एंबुलेंस में बुधवार को प्रसूता ने एक बच्चे को जन्म दिया। एंबुलेंस में उपस्थित ईएमटी ने सुरक्षित प्रसव करवाया प्रसव के बाद महिला और नवजात बच्चे को अस्पताल ले जाया गया जहां जच्चा और बच्चा दोनो सुरक्षित है। प्रसुता दुर्गाबाई की अस्पताल ले जाते समय प्रसव पीड़ा तेज होने पर प्रसूता का एम्बुलेंस मे प्रसव करवाया गया