फारबिसगंज: सुभाष चौक पर आरओबी निर्माण कार्य के लिए तैयारियां शुरू, अधिकारियों ने किया निरीक्षण
फारबिसगंज के सुभाष चौक पर आरओबी निर्माण कार्य को पूरा करने को लेकर गुरुवार को 12 बजे अधिकारियों की टीम ने स्थल निरीक्षण किया. इस मौके पर अधिकारियों की टीम ने स्थल जांच किया और सभी सड़कों की बारीकियां जांच की. सुभाष चौक पर आरओबी निर्माण कार्य होने से लोगों को जाम की समस्याओं से छुटकारा मिलेगा. इस मौके पर बड़ी संख्या में अधिकारियों की टीम मौके पर मौजूद थें.