फारबिसगंज: झिरुआ पछियारी में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, एक पक्ष के पिता-पुत्र घायल, हायर सेंटर रेफर
फारबिसगंज प्रखंड के सिमराहा थानाक्षेत्र के झिरुआ पछियारी पंचायत के वार्ड संख्या 13 में सोमवार को दोपहर 2 बजे के करीब भूमि विवाद को ले कर दो पक्षों में हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष के पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये. गंभीर रूप से घायल 55 वर्षीय नरेश विश्वास व उनके बेटे 25 वर्षीय प्रीतम आनंद झिरुआ पछियारी वार्ड संख्या 13 निवासी बताएं जा रहे हैं.