फारबिसगंज: फारबिसगंज विधायक ने जनसंपर्क कार्यालय में जिला महामंत्री समेत बीजेपी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
फारबिसगंज विधायक विधासागर केसरी उर्फ मंचन केसरी के जनसंपर्क कार्यालय में बुधवार को 12 बजे जिला महामंत्री समेत बीजेपी कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र से पहुंचे लोगों की समस्याओं को विधायक ने सुना और जल्द से जल्द समाधान की बात कही.