फारबिसगंज: फारबिसगंज नप के मुख्य पार्षद ने आरसीसी नाला और पीसीसी सड़क का किया शिलान्यास
बिहार सरकार के नगर विकास व आवास विभाग नगर परिषद फारबिसगंज के योजना के अंतर्गत 05 लाख 73 हजार 776 रुपया की लागत से नप क्षेत्र के वार्ड संख्या 24 में निर्माण होने वाले पीसीसी सड़क व आरसीसी नाला निर्माण कार्य का नप की मुख्य पार्षद वीणा देवी ने सोमवार को दोपहर 3 बजे के करीब विधिवत रूप से फीता काट कर व नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया.