फारबिसगंज: बथनाहा थाना पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त कार्रवाई में कोडिनयुक्त कफ सिरप के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
बथनाहा थाना पुलिस व एसएसबी के द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक स्कॉर्पियो वाहन से 260.7 लीटर कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद करते हुए दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. मामले को लेकर अररिया एसपी कार्यालय से बुधवार को दोपहर 1 बजे के करीब प्रेस रिलीज जारी कर दी गई।