शामली: कुड़ाना के जंगलों में बड़े पैमाने पर भारी मशीनों से मिट्टी का खनन, मनमाने दामों पर की जा रही सप्लाई
Shamli, Shamli | May 10, 2025 शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली के कुड़ाना गांव के जंगलों में तथाकथित मिट्टी खनन से जुड़े लोगों द्वारा भारी भरकम मशीनों से गहरी खुदाई कर मिट्टी का खनन किया जा रहा है। इससे भौगोलिक संरचना को नुकसान के साथ—साथ आसपास के किसानों पर भी खतरा मंडरा रहा है। यहां से निकाली गई मिट्टी को डंफरों से परिवहन कर मनमाने दामों पर सप्लाई की जा रही है।