शामली: कलंदरशाह पंसारियान मोहल्ले में मकान का लिंटर गिरने से महिला और उसकी 3 बेटियां घायल हुईं
Shamli, Shamli | May 9, 2025 शुक्रवार की रात करीब 9 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली के मोहल्ला कलंदरशाह पंसारियान निवासी साजिद का परिवार किराए के मकान पर रहता है। साजिद मजदूरी के लिए घर से बाहर था और घर पर उसकी पत्नी रेशमा व तीन बेटियां नगमा, माफिया और सोनम मौजूद थी। इसी बीच अचानक मकान का लिंटर भरभराकर गिर गया, जिसके चलते मां और तीनों बेटियां घायल हो गए।