पचरुखी: जसौली गांव में हत्या के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार
पचरुखी पुलिस ने थाना क्षेत्र के जसौली गांव से शुक्रवार की सुबह 9 बजे हत्या के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त जसौली निवासी देवबली यादव बताया जा रहा है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सन्नी कुमार रजक ने बताया कि देवबली यादव पचरुखी थाना कांड संख्या 315/24 का नामजद अभियुक्त है।