उदयपुर की धानमंडी थाना पुलिस ने 13 साल से फरार और 5 हजार रुपए के ईनामी आरोपी जहीर शाह (52) को गुजरात के रामोसणा चौकड़ी से गिरफ्तार किया है। आरोपी नाम बदलकर अलग-अलग जगहों पर छिपकर रह रहा था, जिसे पुलिस ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी सहायता से दबोचा। थानाधिकारी गजवीर सिंह के अनुसार, वर्ष 2013 में आरोपी और उसके साथी के खिलाफ अलकादरी ट्यूर एंड ट्रेवल्स के नाम पर धार्मिक यात्रा और वीजा दिलाने का झांसा देकर पासपोर्ट व पैसे हड़पने की धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था। ठगी के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था।
#UdaipurNews #DhanmandiPolice #GujaratPolice #CrimeNews #Udaipur