सागवाड़ा नगरपालिका चुनाव: भाजपा के बागियों ने बिगाड़ा समीकरण, कई वार्डों में त्रिकोणीय मुकाबला
डूंगरपुर जिले की सागवाड़ा नगरपालिका के 35 वार्डों में नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। कुल 99 प्रत्याशी मैदान में हैं। 12 वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है, जबकि कई वार्डों में बीएपी की एंट्री से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। वहीं भाजपा के लिए सबसे बड़ी चुनौती अपने ही बागियों से है। टिकट नहीं मिलने से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ताल ठोक दी है। इससे भाजपा के वोटों के बंटवारे की आशंका बढ़ गई है। कांग्रेस इसे अपने फायदे के तौर पर देख रही है, जबकि भाजपा संगठन के साथ कार्यकर्ताओं के होने का दावा कर रही है। अब नजर इस बात पर है कि बागी और बीएपी प्रत्याशी कितने वार्डों में जीत-हार का समीकरण बदलते हैं।
#SagwaraElection2026 #Sagwara #Dungarpur #RajasthanPolitics #MunicipalElection BJP Congress BAP