पीपलखूंट में 92 किलो डोडाचूरा जब्त, बलेनो से 45.6 और लावारिस ब्रेजा से 46.89 किलो बरामद
प्रतापगढ़ के पीपलखूंट थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत दो अलग-अलग कार्रवाई में 92 किलो 490 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त किया है। पहली कार्रवाई वखतपुरा फंटे पर नाकाबंदी के दौरान हुई, जहां पुलिस ने बलेनो कार से 45 किलो 600 ग्राम डोडाचूरा बरामद कर 23 वर्षीय नग्गाराम उर्फ नरेश को गिरफ्तार किया। वहीं दूसरी कार्रवाई में चिकली गांव के सुनसान इलाके में लावारिस खड़ी ब्रेजा कार से 46 किलो 890 ग्राम डोडाचूरा मिला। पुलिस ने दोनों वाहन भी जब्त किए हैं। जब्त डोडाचूरा की अनुमानित कीमत करीब 13 लाख 87 हजार रुपये बताई गई है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत जांच जारी है।
#Pratapgarh #Peepalkhoont #RajasthanNews #DrugSeizure #DodaChura NDPSAct PoliceAction