दुल्हन बनी ठग, शादी से पहले खुला ‘लूट’ का खेल! 1.91 लाख हड़पे, पीनल समेत 3 गिरफ्तार
डूंगरपुर में शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। गुजरात के वडोदरा निवासी पिजेश पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि शादी करवाने के नाम पर दलाल कमलेश समेत आरोपियों ने उससे करीब 1 लाख 91 हजार रुपये लिए। इसके बाद दुल्हन बनी पीनल और उसकी बहन को कोर्ट ले जाने के दौरान रास्ते में बोलेरो से आए बदमाशों ने उन्हें जबरन अपने साथ ले लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और तकनीकी सहायता से अमित, लालशंकर और दुल्हन बनी पीनल को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में तीनों ने वारदात स्वीकार की है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
#Dungarpur #DungarpurNews #RajasthanNews #CrimeNews #FraudCase MarriageFraud
Dungarpur, Dungarpur | Sep 6, 2026