मनोहरथाना: लक्ष्मी पुरा से 8 वर्षीय बालक लापता, 25 हजार का इनाम घोषित
रात्रि 9:00 बजे से 11:00 बजे के बीच जसमीत पुत्र बनकट तंवर, उम्र 8 वर्ष, निवासी लक्ष्मीपुर, थाना दांगीपुरा, बिना बताए घर से लापता हो गया है।बालक की दस्तयाबी में सहयोग करने अथवा उसके संबंध में महत्त्वपूर्ण सूचना देने वाले व्यक्ति को पुलिस अधीक्षक, झालावाड़ द्वारा ₹25,000 का इनाम दिया जाएगा। बालक के संबंध में कोई भी सूचना मिलने पर तुरंत झालावाड़ पुलिस दे।