देश में कुंवारे लोगों की संख्या और शादी में हो रही देरी के बीच जयपुर की ये तस्वीर खूब चर्चा में है,तस्वीर में नजर आ रही भारी भीड़ किसी राजनीतिक रैली की नहीं.....!
बल्कि शादी की उम्मीद लेकर मेहंदी लेने पहुंचे लोगों की है, मान्यता है कि जयपुर के प्रसिद्ध मोती डूंगरी गणेश मंदिर की मेहंदी लगाने से जल्द शादी हो जाती है.....!
गणेश चतुर्थी से एक दिन पहले यहां मेहंदी बांटी जाती है,लेकिन इस बार Reels और सोशल मीडिया ने इस मान्यता का ऐसा हाइप बना दिया कि हजारों लोग मेहंदी लेने पहुंच गए......!
देखते ही देखते भीड़ इतनी बढ़ गई कि मेहंदी के लिए धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी की स्थिति बन गई,भीड़ को संभालने के लिए प्रशासन को सख्ती करनी पड़ी और माइक से ऐलान तक करना पड़ा कि मेहंदी खत्म हो चुकी है......!
सभी लोग अपने-अपने घर लौट जाएं,लेकिन शादी की उम्मीद लेकर घंटों लाइन में खड़े लोग आसानी से कहां मानने वाले थे,लोग घंटों इंतजार करते रहे और किसी तरह मेहंदी लेकर ही वापस लौटे....!
आखिर मामला शादी का जो है,राजस्थान समेत देश के कई हिस्सों में युवाओं के लिए शादी का सही रिश्ता मिलना आसान नहीं है,ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल हुई.....!
इस मान्यता ने लोगों के बीच ऐसा उत्साह पैदा किया कि मेहंदी लेने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी,अब देखना ये है कि मेहंदी के बाद कितनों के घर बजेगी शहनाई…...!
और कितनों को अगली गणेश चतुर्थी का इंतजार करना पड़ेगा..?