हाथरस: सदर क्षेत्र के सिटी स्टेशन के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्री हुए घायल
सदर कोतवाली क्षेत्र के सिटी स्टेशन के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता अशोक और पुत्री उर्वशी निवासी नेहरू कॉलोनी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने उपचार के बाद उर्वशी को अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया है।