हाथरस: सदर कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला खंदारी गढ़ी निवासी 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 10 लीटर अवैध देशी शराब बरामद
पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अवैध शराब निर्माण बिक्री एवं तस्करी पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए सदर कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला खंदारी गढ़ी निवासी 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से 10 लीटर अवैध शराब बरामद हुई है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध मे पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।