हाथरस: गांव दरियापुर के पास रेल की चपेट में आने से एक युवक की हुई मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जिला अस्पताल
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव दरियापुर के पास रेल की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने रेल की चपेट में आने से हुई युवक की मौत के मामले को लेकर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।