हाथरस: हाथरस जंक्शन थाना पुलिस ने गांव खेड़ा चतुर्भुज मे छत से गिराने वाले व्यक्ति को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार
हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा चतुर्भुज गांव में पानी भरने के विवाद को लेकर कल दिन मंगलवार को परिजनों में मारपीट हुई थी। जिसका एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें युवक को छत से गिराया गया था। इसी मामले को लेकर पुलिस ने आज दिन बुधवार को अमर सिंह नाम के व्यक्ति को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है।