हाथरस: गांव कथरिया में मंदिर में स्थापित मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
जनपद हाथरस की कोतवाली मुरसान पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गांव कथरिया में मंदिर में स्थापित मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले दो वांछित अभियुक्त को कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया है। 14 अप्रैल की रात्रि में श्री राधा कृष्ण मंदिर में स्थापित मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर कुछ लोगों ने सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया था।