डुमरांव: डुमरांव अनुमंडल में एसडीएम ने जन वितरण प्रणाली की दुकानों की जांच की, डीलरों को दिए निर्देश
Dumraon, Buxar | Jan 16, 2025 डुमरांव अनुमंडल के विभिन्न जन वितरण प्रणाली की दुकानों की एसडीएम राकेश कुमार ने जांच की। जांच की सूचना पर डीलरों में हड़कंप मच गया। एसडीएम ने पुराना भोजपुर, नया भोजपुर, नवाडेरा सहित अन्य जन वितरण प्रणाली दुकानों में वितरण के स्थिति की जांच की। उन्होंने दुकान में अनाज के स्टॉक और लाभुकों द्वारा इस माह उठाए गए अनाज की स्थिति का जायजा लिया।