डुमरांव: डुमरांव में रैन बसेरे में शौचालय निर्माण न होने पर कार्यपालक पदाधिकारी ने संवेदक का भुगतान रोक दिया, निर्माण शुरू हुआ
Dumraon, Buxar | Jan 16, 2025 डुमरांव नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने सख्ती दिखाते हुए संवेदक का भुगतान रोक दिया है। भुगतान रोकने के बाद गुरुवार की सुबह 11 बजे से रैन बसेरे में शौचालय का निर्माण संवेदक द्वारा शुरू कर दिया गया है। मामला रैन बसेरा से जुड़ा है। बता दें कि यात्रियों एवं मरीजों के अभिभावकों के लिये डुमरांव शहर में दो स्थानों पर रैन बसेरा का निर्माण हुआ था।