डुमरांव: डुमरांव में शहीद गेट के पास भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी ने कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया
Dumraon, Buxar | Jan 15, 2025 डुमरांव में शहीद गेट के समीप भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला उप शाखा ने कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम का आयोजन बुधवार की शाम 4 बजे किया गया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम राकेश कुमार और बीडीओ संदीप पांडेय मौजूद रहें।