डुमरांव: डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में यूनानी चिकित्सक ओपीडी में दे रहे थे सेवा, डीएम का आदेश बेअसर
Dumraon, Buxar | Jan 15, 2025 डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में प्रतिबंधित डॉक्टर ओपीडी चलाते दिखे। डुमरांव के अनुमंडलीय अस्पताल में यूनानी चिकित्सक डॉ एहतेसामुद्दीन अपनी सेवा दे रहे थे। उनके साथ फिजियोथेरेपिस्ट डॉ अजय कुमार भी मौजूद थे। वहीं पर्ची किसी अन्य डॉक्टर के नाम से कट रही थी। हालांकि यूनानी चिकित्सक को एलोपैथ की दवाएं लिखने का अधिकार इंडियन मेडिकल एसोसिएशन नहीं देता है।