शाहजहांपुर: आरसी मिशन पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त को नई बस्ती मोहल्ले से किया गिरफ्तार
दरअसल थाना आरसी मिशन पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वेद प्रकाश उर्फ लल्लू को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया अभियुक्त थाना आरसी मिशन क्षेत्र के नई बस्ती मोहल्ले का रहने वाला है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताएं कि अभियुक्त के खिलाफ न्यायालय में एक मामला चल रहा था जिसमें वह हाजिर नहीं हो रहा था।