शाहजहांपुर: कांट पुलिस ने ददरौल मोड़ से 1.50 किलोग्राम अफीम के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार, बरामद अफीम की कीमत ₹3 लाख
दरअसल थाना कांट पुलिस ने एक मादक पदार्थ से तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने राजू नाम के तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया तस्कर हरदोई जिले के बेनीगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पकड़े गए तस्कर की तलाशी लेने पर उसके पास से 1 किलो 50 ग्राम अफीम, एक मोबाइल, 250 रुपए की नकदी, एक आधार कार्ड और एक कार बरामद हुई है।