शाहजहांपुर: भाकियू टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने बिजली कटौती और आवारा जानवरों से परेशान होकर सिंचाई विभाग में दिया धरना #jansamasya
दरअसल भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ता पुवाया रोड स्थित सिंचाई विभाग में पहुंचे। यहां उन्होंने लगातार हो रही बिजली कटौती और आवारा जानवरों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इसके अलावा अन्य समस्याओं को लेकर एक विज्ञापन नायब तहसीलदार को दिया। किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं का कहना है कि लगातार हो रही बिजली कटौती से किसान परेशान है।