शाहजहांपुर: चंदोखा गांव के पास अज्ञात वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर, पिता और 2 बेटों की मौत, पत्नी और बेटी घायल, एसपी ने लिया हाल-चाल
दरअसल मदनापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार और बुधवार मध्य रात्रि अज्ञात वाहन ने चंदोखा गांव के पास ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से टेंपो मलिक बनारसी और उनके दो बेटे सिद्धार्थ और बाबू की मौत मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी रागिनी और बेटी अनन्या गंभीर रूप से घायल हो गई जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है यहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।