शाहजहांपुर: चंदोखा गांव के पास भीषण सड़क हादसे में ऑटो सवार पिता और 2 बेटों की मौत, पत्नी और बेटी गंभीर रुप से घायल
दरअसल मदनापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां अज्ञात वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो पलट गया। इस दौरान ऑटो में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया यहां डॉक्टर ने सिद्धार्थ और बाबू को मृत्यु घोषित कर दिया। जबकि बनारसी उर्फ जितेंद्र को बरेली रेफर किया गया।