करछना: हथिगन गांव में जाति सूचक शब्दों का विरोध करने पर दबंगों ने युवक को लात-घूंसों से मारा, पीड़ित परिजनों ने थाना घेराव किया
घूरपुर थाना क्षेत्र के हथिगन गांव निवासी धीरज कुमार पुत्र लाल जी बुधवार को घर से थोड़ी दूर पर स्थित एक विद्यालय के पास से बाइक लेकर गुजर रहा था। आरोप है कि गांव के ही दो युवकों द्वारा उसे रोका गया और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मां बहन को गाली दी गई। विरोध करने पर लात घूसों से उसे मारा पीटा गया। शिकायत के बाद भी कार्यवाही नहीं हुई थाना घेराव।