करछना: बरौली दानपुर स्थित मोबाइल फोन टावर के नीचे रखे जनरेटर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मचा हड़कंप
घूरपुर थाना क्षेत्र के बरौली दानपुर गांव स्थित मोबाइल फोन टावर के नीचे रखा जनरेटर में बुधवार शाम को शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। जिसे देख वहां पर मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। सूचना होने पर विभागीय टेक्नीशियन के साथ पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। शाम 6 बजे के करीब वीडियो आया सामने।