लंभुआ: एक लाख के इनामी के पास एसटीएफ को मिली पिस्टल-तमंचा, कई किलो चांदी भी बरामद
एसटीएफ ने आज सुबह कोतवाली देहात के हनुमानगंज में एक लाख के इनामी बदमाश मंगेश यादव को मार गिराया। एसपी ने बताया कि उसके पास 4 किलो से अधिक लूट की चांदी मिली है। साथ ही एक पिस्टल व एक तमंचा उसके पास से मिला है। मृतक बदमाश के विरुद्ध आठ मामले दर्ज हैं।